महिला के साथ हुआ गैंगरेप, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, ग्राम रिस्दा के तीन व्यक्ति गिरफ्तार

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी ।थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा निवासी तीन व्यक्तियों ने  लिफ्ट देने के बहाने 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। अपने उपर हुई घटना की शिकायत पीड़िता ने  मस्तूरी थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला के परिचित का प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया। उसने महिला को छोड़ देने की बात कही। परिचित होने के कारण महिला उनकी कार में बैठ गई। कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही युजवेंद्र चंदेल भी थे।तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला
से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले। रात होने के कारण महिला डरी हुई थी। बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है,और आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई