जीवनदायिनी डायल 112वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है ,माह जुलाई में 373 सूचना प्राप्त हुई जिसने से प्रसूताओं की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई इवेंट -थाना सिविल लाइन, बिलासपुर ग्राम सैदा निवासी एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए डॉयल-112 फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी।

घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण परिजनों ने 112 में फ़ोन लगाया। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया । डायल-112 आरक्षक 1105 धर्मेंद्र सूर्यवंशी चालक ऋषभ द्वारा तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l मितानीन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई । जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया। बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर  पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस