शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न हुआ।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में दोपहर 11ः00 बजे भाजपा मण्डल के अध्यक्ष  विजय कुमार अंचल  के मुख्य आतिथ्य में दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्राचार्य प्रो. भोजराम खूटे ने स्वागत् भाषण के साथ ही सभी नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं का स्वागत किया तथा उन्हे आर्शीवचन दिया। नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने भी अपना उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति सत्र् 2024-25 क्रियान्वयन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. श्रीमती दुर्गा बाजपेयी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. डी.के.सिंह जी के द्वारा किया गया । द्वितीय सत्र् में डॉ. डी.के.सिंह जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुति दी गई ताकि छात्र/छात्राओं को ळम्ब् ए ट।ब्ए ।म्ब् आदि की जानकारी हो तथा उन्हें विषय चयन करने में मदद मिले।
महाविद्यालय परिसर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित आकर्षक रंगोली एवं बैनर द्वारा सजाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मंजू पाण्डेय, डॉ. सुजाता सैमुअल, श्रीमती कांति अंचल, श्रीमती नीता जौहर, श्री के.सी.गेंदले, श्री एल.के. निराला, श्री नवीन रेलवानी,     श्री एम.बी.घोरे (क्रीड़ाधिकारी), श्री मंगलचंद निराला, अभिनय डहरिया, कर्मचारी श्री संतोष वैद्य, श्री कृष्ण कुमार कश्यप, श्री धरमलाल सूर्यवंशी, श्री सुनील कुमार यादव, श्री भूपेन्द्र कुमार सर्वे, श्री धनेश्वर साहू, श्री बृजेश कोरी, श्री सिद्धराम पालके, श्री प्रतीक खाण्डेकर ,श्रीमती कौशिल्या , श्री संदीप, श्री प्रशांत, श्री गोकुल आदि की उपस्थिति थी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस