गोंडाडीह में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इन दिनों टापू की तरह बन गया है, जहाँ चारो तरफ कई फिट पानी का भराव हो गया बरसाती पानी, संक्रामक बीमारियों और जहरीले जीव जंतुओं के बीच बच्चों का भविष्य

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंडाडीह में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इन दिनों टापू की तरह बन गया है, जहाँ चारो तरफ कई फिट पानी का भराव हो गया है, हालात ऐसे हो गए है कि दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो तालाब के बीच स्कूल का संचालन किया जा रहा है। दरअसल स्कूल का निर्माण तो सही जगह पर किया गया है, लेकिन जो बरसाती पानी के निकासी का रास्ता है उप पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया गया है, यही वजह है कि यहाँ पानी जमा हो गया है और निकासी नही हो पा रही है। स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 8 वीं तक कुल 141 बच्चे है वही 4 शिक्षक यहां अध्यापन का कार्य कराते है, जिन्हें रोजाना स्कूल आने जाने में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, बच्चे किसी तरह कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल तक पहुँच पा रहे है।संक्रामक बीमारियों और जहरीले जीव जंतुओं का भय…
स्कूल के चारों तरह पानी भरा हुआ है, जो दिन ब दिन गंदा भी होता जा रहा है, जिससे यहाँ स्कूल के बच्चों के साथ ही गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। इसके अलावा तालाब जैसे हालात में जहरीले जीव जंतुओं के दंश का भय भी बना हुआ है, जिनकी चपेट में बच्चे सहित शिक्षक आ सकते है।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि बने उदासीन…
ग़ौरतलब है पूर्व में भी स्कूल के आस पास अतिक्रमण की वजह से पानी निकासी रोक दी गई थी, जिसे स्थानीय प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण हटा कर पानी निकासी बहाल की गई थी, अब फिर वैसे ही हालात बन चुके है, अतिक्रमण करने वालो ने ऐसा कब्जा जमाया की पानी की निकासी ही बंद हो गई है और उसे हटाने कोई भी सामने नही आ रहा है, जिसका ही खामियाजा यहाँ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस