सितम्बर 5, 2026

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों का शॉल-श्रीफल से सम्मान

0
IMG-20260905-WA0406

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर कन्या प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक, कवि एवं गीतकार महेतरु मधुकर तथा गजल लेखक दिलीप भूषण कुर्रे द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ए.के. सिन्हा एवं डॉ. एस.एन. गुप्ता का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महेतरु मधुकर ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ए.के. सिन्हा मस्तूरी विकासखंड के आदर्श एवं प्रभावशाली शिक्षकों में रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गजल लेखक दिलीप भूषण कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा कि ए.के. सिन्हा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रहे हैं। उन्होंने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय में चयनित कराने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं डॉ. एस.एन. गुप्ता ने कविता लेखन, संचालन एवं वार्ता प्रसारण के माध्यम से शिक्षा विभाग को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। उनका सम्मान कर हम स्वयं को भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सुशील पाण्डेय, सुरेश अवस्थी, सूर्यांश गुप्ता, रघुराज पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *