सितम्बर 4, 2026

गुरु बालक दास जयंती पर निकली भव्य सतनाम शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत विधायक दिलीप लहरिया भी हुए शामिल

0

विमल कांत की रिपोर्ट  7389310970 Hindtimes news मस्तूरी। गुरु बालक दास साहेब जी की जयंती…

IMG-20260904-WA0880

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news मस्तूरी। गुरु बालक दास साहेब जी की जयंती के शुभ अवसर पर सतनामी समाज जागरूकता मिशन की ओर से विशाल सतनाम पैदल यात्रा एवं बाइक रैली शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए।यात्रा के दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी एवं सतनाम परसादी के साथ भव्य स्वागत किया।शोभायात्रा ग्राम किसान परसदा मार्ग से प्रारंभ होकर भिलाई, रलिया, सुखीपाली, हरदाडीह, कौड़िया, नवागांव, एरमसही, कछार, बेल्टुकरी, जयरामनगर मंडी मोहल्ला, भनेसर, पाराघाट, खुडूभाठा, मोहतरा, मस्तूरी, किरारी, दर्रीघाट एवं भदोरा होते हुए पुनः ग्राम रलिया पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।शोभायात्रा में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया भी शामिल हुए।उन्होंने गुरु बालक दास साहेब के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान लखन टंडन, शेखर भार्गव, विनोद लहरे, प्रीतम सुमन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।किरारी पहुंचने पर भव्य स्वागत सतनाम शोभायात्रा के किरारी पहुंचने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मस्तूरी के ब्लॉक उपाध्यक्ष परमेश्वर सुमन, संजय राय, पंच कुमार सुमन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों एवं यात्रियों को केला, पानी और सतनाम परसादी का वितरण किया गया।आयोजन में विशेष सहयोगी भण्डारी दाऊवाराम सोनडरे, लाल जी गेंदले, दिलीप बघेल, विक्की डहरे, अमनराज सुमन, जेठू सोनवानी, विजय सुमन, राकेश सुमन, रोहित बंजारे, प्रमोद सुमन, इन्द्र सुमन, धर्मेंद्र गेंदले, मंगत घृतलहरे, रविशंकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत रलिया के सरपंच शैलेन्द्र कुमार, हीरो सोनवानी, रोशन कुमार सहित समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने भी शोभायात्रा में सहभागिता निभाई।शोभायात्रा के माध्यम से सतनाम के प्रचार-प्रसार, सामाजिक एकता, भाईचारे, जागरूकता, नशामुक्ति एवं मांसाहार त्याग का संदेश दिया गया। समाजजनों ने सत्य और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *