मल्हार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news 24×7 मल्हार। नगर पंचायत मल्हार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के महामंत्री राजकुमार वर्मा के निवास पर किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल मल्हार महामंत्री राजकुमार वर्मा, नगर पंचायत मल्हार एल्डरमैन धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, रामनारायण कश्यप, रवि शंकर कैवर्त, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सभापति आशुतोष वर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मल्हार उपाध्यक्ष विमल कांत भाजपा कार्यकर्ता पंकज साहु जयप्रकाश वर्मा मन्नू वर्मा दुर्गेश वर्मा संतोष वर्मा अनुज साहू सहित नगर के लोग उपस्थित रहे।

