छत्तीसगढ़ के हर वार्ड में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा, मौके पर ही किया जाएगा निराकरण: साव

राकेश कुमार साहू

Hindtimes news रायपुर। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।
वार्डवार होगा शिविर का आयोजित
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।
नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व
राज्य शासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के लिए नगरीय निकायों को जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि स्थानीय रहवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व है। नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है। इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में करदाताओं को करों के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिक शिविर का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस