शराब दुकान से 11 लाख नगदी चोरी, चोरों की यह करतूत दो CC TV कैमरे में कैद हो गई

राकेश कुमार साहू

Hindtimes news दुर्ग।।। दुर्ग जिले में नयापारा की सरकारी शराब दुकान के कैश बॉक्स से चोरों ने 11 लाख रुपए चुरा लिए। चोरों की ये करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे की है। CCTV वीडियो अब सामने आया है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ी आसानी से दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। गल्ले से करीब 11 लाख कैश चुराए और फरार हो गए। शराब दुकान में एक सुरक्षा कर्मचारी की भी नाइट ड्यूटी लगाई गई थी, जो वारदात के वक्त सो रहा था। घटना में पुलिस को दुकान से जुड़े कर्मचारियों पर भी शक है।
शराब दुकान के कैश बॉक्स से चोरों ने 11 लाख रुपए चुरा लिए।शराब दुकान के कैश बॉक्स से चोरों ने 11 लाख रुपए चुरा लिए।पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाले आरोपियों की संख्या लगभग चार है। इस शराब दुकान को BIS कंपनी (मुंबई इंटीग्रेटेड सीक्रेट इंडिया लिमिटेड कंपनी) संचालित कर रही है। घटना के बाद कंपनी के मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।शराब दुकान की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की नाइट ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बाद इस तरह से दुकान में चोरी पुलिस को हैरान कर रही है। पुलिस को शक है कि इस घटना में शराब दुकान से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं।
नयापारा की इसी सरकारी शराब दुकान से 11 लाख कैश की चोरी हुई है।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई