बलरामपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया नही रहे

राकेश कुमार साहू

Hindtimes news अंबिकापुर। बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार बरैया का रायपुर में उपचार के दौरान बुधवार की रात निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित उन्हें जानने वालों में शोक की लहर

2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया मूलतः राजनांदगांव जिले के निवासी थे।बलरामपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ होने से पहले वे प्रदेश के कई जिलों में सीएसपी,डीएसपी के पद पर सेवा दे चुके थे। लगभग छह माह तक उन्होने बलरामपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दी।राज्य सरकार बरैया का एमसीबी जिले से स्थानांतरण कर बलरामपुर जिले में पदस्थापना की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार बरैया कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।
यह भी पढ़ें उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को कांवर में ढोकर अस्पताल पहुंचायाउल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को कांवर में ढोकर अस्पताल पहुंचाया बलरामपुर में ही उनका उपचार चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर पांच – छह दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पीलिया से पीड़ित होने के कारण उनके लिवर व किडनी में भी समस्या आ गई थी।बलरामपुर – रामानुजगंज जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप कम समय में कार्य करने के बाद भी उनके व्यवहार कुशलता एवं कार्यशैली के कारण पुलिस महकमा के साथ-साथ पूरे जिले में उनकी लोकप्रियता थी। कम समय में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई थी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस