छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मोर बाई हाई फाई’ का 26 जुलाई को धमाकेदार प्रदर्शन

राकेश कुमार साहू

Hindtimes news छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मोर बाई हाई फाई’ का 26 जुलाई को धमाकेदार प्रदर्शन होने जा रहा है। इसे निर्देशित किया है नितेश लहरी ने। नितेश कहते हैं- “मोर बाई हाई फाई नारी के संघर्ष की कहानी है। अभिमान और स्वाभिमान के बीच लड़ाई की कहानी है। टाइटल को लेकर यह न सोचें कि यह केवल नारी केन्द्रित फ़िल्म है। इसमें एक्शन, इमोशंस, ड्रामा, कॉमेडी एवं गीत-संगीत सब कुछ देखने मिलेगा।“को ड्रामा एवं सिनेमा से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर करते हुए नितेश ने कहा कि- “जब मैं हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर रहा था नाट्य ग्रुप ‘इप्टा’ से जुड़ गया। पहली बार ‘शून्य से शून्य तक’ नाटक में अभिनय किया, जिसके डायरेक्टर मिन्हाज़ असद थे। इस बीच दूरदर्शन की एक टेली फिल्म ‘विष कुंड’ किया जिसके प्रोड्यूसर और राइटर मनमोहन ठाकुर तथा डायरेक्टर अजीज़ कदीर थे। फिर ‘भुलवाराम का गमछा’, ‘चकमक की चिंगारियां’, ‘ये लोग कौन हैं’, ‘महापर्व’, ‘बाक़ी सब ख़ैरियत है’, ‘फांस’, ‘बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे’, ‘राक्षस’ एवं ‘सत्य मेव जयते’ जैसे नाटकों का हिस्सा बना। एक्टर व डायरेक्टर राजू त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया म फूल मया म कांटे’ की योजना बना रहे थे। उन्होंने इस फ़िल्म के एसोसियेट डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी। इसके बाद छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘बंधना’ में भी एसोसियेट डायरेक्टर रहा। डायरेक्शन की बारीकियां सीखने के साथ-साथ अभिनय का सिलसिला भी चल पड़ा। ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनि मामा की भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल जी व्दारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘महतारी’ समेत ‘परेम के जीत’, ‘सोन चिरैया’, ‘माटी मोर मितान’, ‘सॉरी लव यू जान’ एवं ‘कहर द हैवक’ जैसी फ़िल्मों में मैं बतौर अभिनेता पर्दे पर दिखा। दो फ़िल्में ऐसी रहीं जिनका पूरा डायरेक्शन मैंने किया लेकिन डायरेक्टर की जगह पर नाम किसी और का गया। यहां पर किसी का नाम लेना ठीक नहीं होगा। पहली बार जिस फ़िल्म में डायरेक्टर के रूप में मेरा नाम आया वह ‘आशिक मया वाले’ थी। इसके बाद प्रोड्यूसर शेखर चौहान की ‘मया होगे रे’ निर्देशित की। ‘मया होगे रे’ में दो हीरो प्रकाश अवस्थी एवं भूपेश चौहान थे। बस इसी फ़िल्म से मेरी और प्रकाश भाई की अच्छी ट्यूनिंग बन गई। प्रकाश भाई ‘मोर बाई हाई फाई’ की प्लानिंग करके रखे थे। उन्होंने डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी। ‘मोर बाई हाई फाई’ नाम सुनकर लग सकता है कि ये नायिका प्रधान फ़िल्म होगी। है तो यह नायिका प्रधान फ़िल्म लेकिन प्रकाश भाई ने इस फ़िल्म में जिस तरह ज़बरदस्त परफार्मेंस दिया है, उनका काम लोगों को याद रहेगा। अन्य कलाकारों में नायिका सृष्टि देवांगन समेत दीपाली पांडे, योगेश अग्रवाल एवं अनुपम वर्मा का भी शानदार अभिनय है।“ नितेश बताते हैं- “मोर बाई हाई फाई के अलावा मेरी एक और छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘आशिक छत्तीसगढ़िया’ बनकर रेडी है। इसी साल यह फ़िल्म भी आपको देखने मिलेगी।“हमारे स्टार प्रचारक एवं संवाददाता का कहना यह है कि निर्देशक के द्वारा जो भी फिल्म निर्देशन किया जाता है वह सही निर्देश के अनुसार रहती है और निर्देशक नितेश लहरी के निर्देशन में यह फिल्म जो बनी है मोर बाई हाई-फाई बेहतरीन अंदाज में बनाई गई फिल्म है जो दर्शकों को खूब मजा आएगा।
फिल्म की हीरोइन सृष्टि देवांगन का कहना यह है कि इस तरह की जो फिल्में बनती है वह पारिवारिक सामाजिक आर्थिक परिपूर्ण फिल्म रहती है और शिक्षा से ओतप्रोत फिल्म रहती है।अब देखना है कि मोर बाई हाई-फाई कितनी हाई-फाई रहती है।

Related Posts

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

विमल कांत की रिपोर्ट कार्यक्रम संयोजक धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में सैकड़ो लोग लाइव प्रसारण में सम्मिलित हुए Hindtimes news देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय…

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

मस्तूरी/मल्हार।परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन जैतखाम की स्थापना,…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने धर्म नगरी रतनपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने धर्म नगरी रतनपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया

मनरेगा बचाओ संग्राम :बेटरी से ओखर तक कांग्रेस की पदयात्रा, मजदूरों के हक़ में बुलंद हुई 21 गांव में जन चौपाल नुक्कड़ सभा

मनरेगा बचाओ संग्राम :बेटरी से ओखर तक कांग्रेस की पदयात्रा, मजदूरों के हक़ में बुलंद हुई 21 गांव में जन चौपाल नुक्कड़ सभा

मनरेगा बचाओ संग्राम : केवटाडीह भुतहा से बिनौरी तक कांग्रेस की पदयात्रा जनसभा का हुआ आयोजन

मनरेगा बचाओ संग्राम : केवटाडीह भुतहा से बिनौरी तक कांग्रेस की पदयात्रा जनसभा का हुआ आयोजन

मल्हार मेला की तैयारी जोरो पर  मूलभूत  सुविधाओं को व्यवस्थित करने  नालियों की साफ सफाई को लेकर उतरी नगर पंचायत  अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर मैदान में

मल्हार मेला की तैयारी जोरो पर  मूलभूत  सुविधाओं को व्यवस्थित करने  नालियों की साफ सफाई को लेकर उतरी नगर पंचायत  अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर मैदान में