राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैतपुर में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा कुंडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम में भ्रमण कर भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।शोभायात्रा में भव्य डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं बालकों द्वारा श्री राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान का आकर्षक रूप धारण कर राम दरबार की सचित्र झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मल्हार चौकी के प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, मनोज राजपूत, अभिजीत कुर्रे, सोनवानी एवं जयशंकर साहू भी शामिल हुए और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य—आकाश कैवर्त, गोपी मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संतोष निषाद, कमलकांत मिश्रा, प्रकाश कैवर्त, जयंत वैष्णव, रामकिशन, कमलेश कुम्हार, परमानंद वैष्णव, राहुल यादव, राजा यादव, भमर निषाद, योगेश कुमार एवं हरिश्चंद्र—का विशेष योगदान रहा।शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, वहीं जगह-जगह स्वागत एवं पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन भव्य एवं सफल रहा।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति