रंग पंचमी पर मस्तूरी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और गीतों पर झूमे पत्रकार व अतिथि…

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मस्ती और फिल्मी गीतों की धुन पर प्रेस क्लब के सदस्य जमकर झूमे और होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर खुशियों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया और सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और प्रेस क्लब द्वारा इस प्रकार का सांस्कृतिक आयोजन सराहनीय है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार के डायरेक्टर भागबली घृतलहरे ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने प्रेस क्लब मस्तूरी के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद सभापति सरिता नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, महेश्वर कुर्रे, राकेश शर्मा (लाला महराज), कांग्रेस नेता अशोक राजवाल और अनुप नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब मस्तूरी के सचिव रघु यादव ने किया, जबकि सफल आयोजन के बाद प्रेस क्लब मस्तूरी के अध्यक्ष विजय सुमन ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार साथी हरिओम श्रीवास, विमल कांत, जितेंद्र लहरें, विवेक देशमुख, लक्ष्मीकांत, रामगोपाल भार्गव, सुधीर सुमन, आकाश राय, सूर्यकांत सूर्या, राहुल राय, अमित खूंटे, दिनेश पाटले, चंद्र प्रकाश निणेजक, अनुराग साहू, करण अंचल, अरुण सेन, ईश्वर महिलांगे, भुवन भास्कर, धनंजय खुटे, रोशन बंजारे, संजू नामदेव, जय मधुकर और सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

    प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या हुए शामिल, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…

    ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

    विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।छत्तीसगढ़ में चल रहे पंचायत उपचुनाव में मल्हार मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। ओखर और गिधपुरी ग्राम पंचायत में हुए…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    You Missed

    पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

    पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

    साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

    साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

    ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

    ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

    मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

    मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

    सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

    सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

    मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

    मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन