तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

विमल कांत

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। तहसील परिसर मस्तूरी में मंगलवार को तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्र प्रकाश जांगड़े, अनिल सिंह चौहान,  अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति जिला पंचायत चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, दामोदर कांत, सचिव प्रदेश कांग्रेस अशोक राजवाल के साथ अंचल के जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मंच संचालन अधिवक्ता संघ के संरक्षक राजकिशोर पांडेय ने गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। अधिवक्ता दिनेश पाटिल, दिलीप शर्मा, गोपाल अकेला, रमेश सिंह आदि अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पहार से अतिथियों को सम्मानित किया गया ।सपथ दिलाई गई….छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े द्वारा अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल अकेला, सचिव सुखसागर सोनवानी, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम सांडेय, ग्रन्थालय सचिव देवेंद्र कुमार राय, क्रीड़ा सचिव भरत लाल अंचल, मीडिया प्रभारी मनीष भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल भारद्वाज, कृष्ण कुमार पटवर्धन, संदीप मिश्रा, संजीव खरे, लखन लाल केवट एवं शिवकुमार केवट को निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों के निर्वाह के लिए शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के अधिवक्ता संघ द्वारा मुख्य रूप से तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव तथा मस्तूरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना की आवश्यकता तथा उसके लिए सकारात्मक प्रयासों की चर्चा की गई।  उपाध्यक्ष गोपाल अकेला ने अतिथियों के सम्मान में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया ।राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े तथा अनिल सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं के हित में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने एवं मस्तूरी में व्यवहार व्यायालय की स्थापना के लिए उचित मार्गदर्शन के साथ सकारात्मक प्रयास का वादा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने तहसील परिसर की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग का संकल्प लेते हुए संघ के पदाधिकारियों के हाथों सहयोग राशि का लिफाफा सौंपा, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत एवं सतकली बावरे ने अधिवक्ता संघ को सभी समस्याओं के समाधान में सहयोग देने की बात कही।

Related Posts

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes newsमस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।…

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी