ACC अडानी हेल्पेज इंडिया के सहयोग से प्लांट के आश्रित पांच ग्रामों में पांच दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news24x7 मस्तूरी एसीसी/अडानी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत हेल्पेज इंडिया के सहयोग से अडानी सीमेंट प्लांट के आश्रित पांच ग्रामों में पांच दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विकासखंड मस्तूरी के स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ संचालन शिविर का क्रियान्वयन बीएमओ डॉ. अनिल कुमार की अगुवाई और नेत्र सहायक नोडल अधिकारी धीरेंद्र शर्मा के कुशल संचालन में किया गया। इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान ग्रामपंचायत लोहर्सी, बोहारडीह, विद्याडीह, भुरकुंडा और गोंडाडीह में सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई।
प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति । शिविर के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें लोहर्सी सरपंच अनिल साहू, बोहारडीह सरपंच संतोषी बंजारे, विद्याडीह सरपंच किरण दिनकर,भुरकुंडा सरपंच मीना साहू, गोंडाडीह सरपंच सुषमा घृतलहरे और बीडीसी राकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निःशुल्क चश्मा, दवाइयां और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा शिविर में केवल जांच ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे और आंखों की देखभाल के लिए आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही, जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उन्हें सीएचसी लोहर्सी के माध्यम से रायपुर या बिलासपुर के अस्पतालों में रेफर लिंकेज किया गया है, ताकि उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा सके। संस्थानों की सहभागिता
इस अवसर पर एसीसी/अडानी फाउंडेशन की ओर से सीमेंट प्लांट हेड संदीप राठौर और सीएसआर हेड सुमन दत्ता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। हेल्पेज इंडिया की ओर से एमएचयू एसपी धीरेंद्र कश्यप, डॉ. सुमित, शिवराज और धनंजय ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।


