बिलासपुर ACB की बड़ी कार्यवाही 2 करोड़ 6 लाख का गबन कर SBI बिल्हा कैशियर गिरफ्तार…

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 दो करोड़ छै लाख सैंतीस हजार छै सौ( 20637600/-)रुपए का गबन कर स्टेट बैंक बिल्हा   को आर्थिक नुकसान पहुंचाने  वाली स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती  तेजवथ गिरफ्तार।कैशियर की संदिग्ध  मोबाइल भी एसीबी द्वारा जप्त।बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में  दिनांक 19.12.24 से 02.01.25 के मध्य बैंक के कर्मचारियों और अन्य के साथ मिलकर पद का  दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड में और खातों में छेड़छाड़ कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 20637600 /-रूपये (करीब दो करोड़ छै लाख रुपए))का गबन कर

बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने के संबंध में कार्यवाही हेतु स्टेट बैंक शाखा बिल्हा जिला बिलासपुर के शाखा प्रबंधक श्री पीयूष बारा द्वारा  आर्थिक अपराध अन्वेषण /एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में शिकायत की गई थी जिस पर  स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य के विरुद्ध दिनांक 19.1.26 को धारा 13 (1) A,13(2) पीसी एक्ट 1988 एवं धारा 316(5),318(4),61(2),338,336(3),340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया  गया था।  स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और उक्त राशि का गबन करना पाया  गया था। एसीबी  बिलासपुर द्वारा  प्रकरण की विवेचना के दौरान स्टेट बैंक के विभागीय जांच रिपोर्ट और अपने स्तर पर संकलित साक्ष्य से कैशियर एवं अन्य के द्वारा उक्त राशि का गबन करने का साक्ष्य पाए जाने से पिछले कुछ दिनों से एसीबी  बिलासपुर की टीम लगातार कैशियर की तलाश में लगी हुई थी ।कैशियर तेज़वथ के आज बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आए होने की  सूचना मुखबिर से एसीबी को  प्राप्त होने पर उन्हें एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 26.02.26को  पकड़ा जाकर अभिरक्षा में लेकर गहन  पूछताछ कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया  गया है तथा गिरफ्तार आरोपी के पास मिले मोबाइल को  जांच हेतु जप्त किया गया है।जप्त मोबाइल से आर्थिक अनियमितता से संबंधित कई तथ्यों के खुलासे की उम्मीद है। कैशियर द्वारा बैंक कर्मचारी और  अन्य के साथ मिलकर उक्त राशि को कई लोगों के खातो में ट्रांसफर कर दिया गया था तथा उस बात को छिपाने के लिए पैसे को बैंक की कई सेवाओं जैसे पेय पदार्थ,भोजन,किराया,रखरखाव आदि मद पर खर्च करना बताया गया था।।।गिरफ्तार कैशियर जून 2025 से निलंबित है तथा वर्तमान में रिजनल बिज़नेस ऑफिस ( RBO )जगदलपुर में अटैच है किंतु वह जून 2025 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थी।कैशियर तेजवथ मूलतः जिला खम्मम आंध्रप्रदेश की रहने वाली है तथा घटना की अवधि में वह स्टेट बैंक शाखा बिल्हा बिलासपुर में पदस्थ थी।गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

भाजपा का बजट सत्र 2026_27 महज दिखावा – विजय साव

Vimal kant Hindtimes news24x7 महासमुंद। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पार्षद विजय साव ने कहा कि यह बजट प्रदेश के…

विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

बिलासपुर ACB की बड़ी कार्यवाही 2 करोड़ 6 लाख का गबन कर SBI बिल्हा कैशियर गिरफ्तार…

बिलासपुर ACB की बड़ी कार्यवाही 2 करोड़ 6 लाख का गबन कर SBI बिल्हा कैशियर गिरफ्तार…

भाजपा का बजट सत्र 2026_27 महज दिखावा – विजय साव

भाजपा का बजट सत्र 2026_27 महज दिखावा – विजय साव

ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट-सूर्या

ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट-सूर्या

विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया

विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया

गिरौदपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला में आने जाने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सुमन परिवार किरारी एवं  सतनामी समाज के द्वारा श्रद्धालुओं को सतनाम परसादी के रूप में हलवा वितरण किया गया।

गिरौदपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला में आने जाने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सुमन परिवार किरारी एवं  सतनामी समाज के द्वारा श्रद्धालुओं को सतनाम परसादी के रूप में हलवा वितरण किया गया।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया से पत्रकारों ने की मुलाकात क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कराया अवगत

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया से पत्रकारों ने की मुलाकात क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कराया अवगत