लोढ़ाबोर में ‘हरियाली’ का खेल! लाखों खर्च, एक भी पौधा ज़िंदा नहीं -फिर से वही तैयारी?

विमल कांत की रिपोर्ट

hindtimes news पचपेड़ी)। पिछले वर्ष जून माह में पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में हजारों पौधे लगाए गए, शपथ ली गई, बाउंड्री और गेट तक बनाए गए। मंच से पर्यावरण बचाने के बड़े-बड़े दावे किए गए।
लेकिन जमीनी हकीकत अब सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगाए गए पौधों की न तो नियमित सिंचाई हुई और न ही देखभाल। नतीजा—एक भी पौधा जीवित नहीं बचा। पूरा क्षेत्र सूखे पौधों और बर्बाद प्रयासों की गवाही दे रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि अब उसी स्थान पर फिर से गड्ढे खोदे जा रहे हैं और नए सिरे से पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि क्या फिर से सरकारी राशि खर्च कर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाएगी?
यह मामला अब केवल पौधारोपण का नहीं, बल्कि जवाबदेही का बन चुका है। सवाल उठता है क्या हर साल इसी तरह कागजों में हरियाली उगाई जाएगी? और यदि लाखों रुपए खर्च हुए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Related Posts

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना को मिली नई कमान, कमला पुसाम ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 पचपेड़ी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में नई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति