मध्य नगरीय विद्यालय मल्हार में राष्ट्रीय सेवा योजना ‘A’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes News नगर पंचायत मल्हार में स्थित मध्य नगरीय विद्यालय मल्हार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ‘A’ प्रमाण पत्र परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।
परीक्षा कार्यक्रम में बतौर अतिथि ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा के बाह्य परीक्षक के रूप में पुरन सिंह ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित, विद्यालय के प्राचार्य पी.के. वैष्णव तथा शुभम जोगी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ विचारधारा है। एनएसएस युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। स्वयंसेवक समाज, गांव और राष्ट्र के लिए कार्य करते हुए अपने व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।विद्यालय प्राचार्य पी.के. वैष्णव, कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित एवं शुभम जोगी सर ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना को मिली नई कमान, कमला पुसाम ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 पचपेड़ी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में नई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति