सुम्मति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनवा में वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news जनपद मस्तूरी क्षेत्र मनवा स्थित सुम्मति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया उपस्थित रहे

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाला प्रसाद बंजारे एवं नरेंद्र नायक शामिल हुए। साथ ही मंच पर दीपक बंजारे, हेतराम डांडे, प्रधान पाठिका बंजारे, सीएससी डहरिया, विद्यालय प्राचार्य रजवंतीन पात्रे तथा कुलेश्वर कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन ध्रुव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को प्रभावशाली एवं अनुशासित बनाए रखा। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाला प्रसाद बंजारे ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को दो कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की, जिसका उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण का सजीव उदाहरण बना।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस