कानून की धज्जियां उड़ाईं: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा जमीन पर गिरा, कार्रवाई की मांग राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तुरी क्षेत्र स्थित राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। वायर विडीयो के अनुसार ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा झंडा नीचे जमीन पर गिर गया, लेकिन मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल उठाने की कोई पहल नहीं की गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान को दर्शाती है, बल्कि देश की अस्मिता और गौरव को ठेस पहुंचाने वाली है। गणतंत्र दिवस जैसे पावन राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की घटना को गंभीर माना जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी के नाम तहसीलदार जयंती देवांगन को उचित कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अंतर्गत तिरंगे के सम्मानपूर्वक फहराने एवं संरक्षण से जुड़े नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी से मांग की गई है कि राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के खिलाफ नियमानुसार जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं इस मामले में मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन ने कहा है कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए
प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने व उचित कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण व्यवसायिक प्रकोष्ठ का घोषणा लिस्ट जारी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन सिंह जी के अनुमोदन के पश्चात् भारतीय…

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण व्यवसायिक प्रकोष्ठ का घोषणा लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण व्यवसायिक प्रकोष्ठ का घोषणा लिस्ट जारी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मल्हार में लाइव प्रसारण देखने उमड़ा जनसैलाब

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मल्हार में लाइव प्रसारण देखने उमड़ा जनसैलाब

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई