अगस्त 4, 2026

पचपेड़ी नायक मोहल्ले में गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

0
Picsart_25-09-30_12-43-47-258.jpg

Hindtimes news पचपेड़ी के नायक मोहल्ले में 28 सितंबर की रात्रि को गरबा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और गरबा की धुनों पर झूम उठे।
मोहल्ले के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण पूरी तरह से सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ले के ही निवासी भोलाराम नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग और समर्पण के कारण यह आयोजन सफल और यादगार बन सका।कार्यक्रम में मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने इस आयोजन की सराहना की। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की मांग की।नायक मोहल्ला, पचपेड़ी में भव्य गरबा आयोजन — बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक थिरके पचपेड़ी के नायक मोहल्ले में  रात्रि को गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और गरबा की रंग-बिरंगी धुनों पर झूमते नजर आए। पूरे मोहल्ले का वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तारा कंप्यूटर कॉलेज के डायरेक्टर श्री गिरीश राय रहे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में  पूर्व सरपंच श्रीमती अनीता धनराज नायक एवं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक व मुखिया श्री शिव नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस गरबा उत्सव को सफल बनाने में मोहल्ले के युवाओं का विशेष योगदान रहा।भोलाराम नायक ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई, वहीं मोहल्ले के युवाओं  रौनक, धनेश, सुनील, पिंटू, श्रीकांत, आशिक, निशांत, शुभम, गौतम और विक्की ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना तन, मन और समय समर्पित किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *