चैतन्य झांकी, गरबा उत्सव एवं पी.टी.एम. ने बढ़ाई नवरात्रि की शोभा

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा, मस्तूरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिभावक-शिक्षक सभा (PTM) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस पर कक्षा L.K.G. से द्वितीय तक और द्वितीय दिवस पर कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों हेतु पी.टी.एम. आयोजित हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को निकट से जाना और गरबा उत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। नन्हीं बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की चैतन्य झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध किया, जिसके उपरांत गरबा नृत्य में बच्चों के साथ दादा-दादी और अभिभावकों ने भी भाग लिया। वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी जस गीत, पचरा गीत और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया और सभी ने गरबा में सम्मिलित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। ग्राम के गणमान्य नागरिक पुत्तन दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, के. के. उपाध्याय वरिष्ठ भाजपा नेता, संतोष डोंगरे सरपंच वेद परसदा, नरसिंह पटेल उपसरपंच वेद परसदा आदि ने भी अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जीवन में नवदुर्गाओं से प्रेरणा लेकर शक्ति, साहस, ज्ञान, भक्ति, विवेक, करुणा, संयम, सेवा और विजय जैसे गुणों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवरात्रि के महत्व से अवगत कराना, उनमें नवदुर्गा के गुणों का संचार करना, नारी सम्मान के प्रति जागरूक बनाना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा, जिसे अभिभावकों ने अत्यंत सार्थक और अविस्मरणीय बताते हुए विद्यालय परिवार की हृदय से प्रशंसा की।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस