सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पेंड्री मस्तूरी, बिलासपुर में निःशुल्क रक्तदान शिविर 68 यूनिट रक्त संग्रहित

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पेंड्री मस्तूरी, बिलासपुर द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर समाज सेवा की भावना के साथ मानवता की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 2025 के विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं” है। इस थीम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्त दाताओं के अमूल्य योगदान को धन्यवाद देना, नियमित व सुरक्षित रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल, बिलासपुर की विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम ने शिविर की सम्पूर्ण प्रक्रिया का संचालन किया। उन्होंने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन की सफलता में संस्था के डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. पी. महेंद्रवर्मन, वाइस प्रिंसिपल आर. सेंखाथिर सेल्वी, आईटीआई प्रिंसिपल एवं फार्मेसी प्रभारी श्री सुनील प्रजापति, आईक्यूएसी समन्वयक श्री राम खिलावन साहू, यूजी प्रभारी श्री सुरेंद्र साहू एवं लेखा अधिकारी श्री सीताराम सोनी की सक्रिय उपस्थिति रही। संस्थान के डायरेक्टर ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम है।” साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय सेवाभाव से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।संस्थान के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्य, नर्सिंग, फार्मेसी, शिक्षा विभाग, यूजी एवं आईटीआई के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में कुल 68 यूनिट रक्तदान किया गया, जो बिलासपुर क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविरों में एक सराहनीय उपलब्धि है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस