मस्तूरी/परीक्षा में लापरवाही की हद _न नियम, न अनुशासन, न गोपनीयता

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी त्रैमासिक परीक्षा 2025-26 का आयोजन 23 सितंबर से प्राथमिक कक्षाओं (पहली से पांचवीं) एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं (छठवीं से आठवीं) में किया जा रहा है। लेकिन इन परीक्षाओं की तस्वीर और हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। जहां परीक्षा अनुशासन और गोपनीयता के साथ होनी चाहिए, वहीं यहां नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
नियमानुसार बच्चों को दूर-दूर बैठाकर, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका देकर परीक्षा लेनी होती है। लेकिन वास्तविकता यह है कि शिक्षक स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखवा रहे हैं और बच्चे झुंड बनाकर एक-दूसरे की कॉपियों से नकल कर रहे हैं। यहां तक कि बच्चों को पेज पढ़वाकर परीक्षा कराने जैसी लापरवाहियां सामने आई हैं। इससे साफ है कि त्रैमासिक परीक्षा केवल नाम मात्र की औपचारिकता बनकर रह गई है।इस लापरवाही को लेकर शिक्षकों का तर्क है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें अपने स्तर से परीक्षा कराने की बात कही है। वहीं, एबीओ एक्का ने सफाई देते हुए कहा कि शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिख सकते हैं, लेकिन बच्चों को झुंड बनाकर बैठने देना पूरी तरह गलत है। यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि परीक्षा अनुशासन और नियमों के अनुसार संपन्न हो।
स्थिति यह साफ कर देती है कि शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। सवाल यह है कि जब परीक्षा ही मज़ाक बन जाए तो बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की गंभीरता को कौन संभालेगा

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस