मस्तूरी क्षेत्र में आऐ दिन अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने सौंपा ज्ञापन।
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मस्तूरी।भाजपा सरकार के बिजली बिल बढ़ोतरी एवं कटौती से पूरा क्षेत्र परेशान है। जिसे लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने मस्तूरी बिजली विभाग को अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है।
और कहा की साय सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल में दी जा रही छूट को समाप्त कर दिया गया है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अत्यंत बढ़ोतरी हो गई है,बिल में बढ़ोतरी के साथ ही अधिकांश समय बिजली बंद रहती है। साय सरकार के बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं कटौती से क्षेत्रवासी हलाकान है, क्षेत्रवासियों में साय सरकार के विरूध्द आक्रोश व्याप्त है। डबल इंजन सरकार द्वारा बिजली उपभोक्तओं को बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं कटौती कर डबल झटका दिया जा रहा है। भाजपा सरकार गरीब एवं किसान जनों को डबल झटका देकर आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।


