शासकीय हाई स्कूल सुलौनी में बेटियों को फ्री साइकिल की सौगात जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश्वर कुर्रे ने कहा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल के छात्राओं को सुविधा एवं उनकी समय पर शाला मे पहुंच सुनिश्चित

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी पचपेड़ी /शासकीय हाई स्कूल सुलौनी में आज साइकल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमारी महेश्वर कुर्रे प्रतिनिधि जनपद सदस्य मस्तूरी , विशिष्ट अतिथि  धनेश साहू सरपंच सुलौनी शामिल हुए। जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश्वर कुर्रे ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक शासकीय स्कूल के छात्राओं को आने जाने में सुविधा एवं उनकी समय पर शाला मे पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है ।सरपंच धनेश साहू ने कहा कि छात्र अध्यापन व्यवस्था के लिए निशुल्क साइकल वितरण महत्वपूर्ण योजना है, इससे बच्चों की समय की बचत होती है और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरें ने कहा कि शासन के नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण के तहत आज कक्षा नवमी के अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्राओं को 23 साइकिल वितरण किया जाना संस्था के लिए गौरव की बात है। योजना के तहत छात्राओं की आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है साथ ही साइकल वितरण से छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे ,सरपंच धनेश साहू, उपसरपंच इंदिरा राहुल कांत ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरे ,रामकुमार केवट, कवेंद्र गंधर्व आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस