जितेन्द्र लहरे और रामगोपाल भार्गव बने उपाध्यक्ष, पत्रकारिता को नई दिशा देने का संकल्प

विमल कांत की रिपोर्ट

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक मल्हार में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पचपेड़ी तहसील क्षेत्र से जितेंद्र लहरे एवं मस्तूरी ब्लॉक क्षेत्र से रामगोपाल भार्गव को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन का मानना है कि दोनों ही वरिष्ठ पत्रकार अपनी कार्यशैली, सक्रियता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण से क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देंगे। उनकी नियुक्ति से सदस्यों में उत्साह का माहौल है और संगठन के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बैठक में संरक्षक विजय सुमन, रघु यादव, अध्यक्ष हरिओम श्रीवास, कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव, सचिव विवेक देशमुख एवं कोषाध्यक्ष विमल कांत सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर नव नियुक्त उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता से पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ हमेशा से पत्रकारों के हक और हितों के लिए सक्रिय रहा है। संगठन का उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारिता को सशक्त बनाना और पत्रकारों को एकजुट कर समाज में उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाना है। इस नई जिम्मेदारी से न सिर्फ संगठन की मजबूती बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता को भी नई दिशा मिलेगी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस