मस्तूरी पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके: अनजान कॉलर से OTP शेयर न करने की अपील साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तुरी बस स्टैंड में साइबरजागरूकता चौपाल लगाया गया और साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।इस दौरान बिलासपुर एस पी रजनीश सिंह एवं  थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने मस्तुरी बस स्टैंड में चौपाल लगाकर बताया कि साइबर ठग फर्जी बैंक कॉल,लॉटरी फॉड और सोशल मीडिया लिंक के जरिये लोगों को शिकार बनाते हैं।उन्होंने एटीएम पिन या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी और संदेहास्पद स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा। वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें ATM कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों से सहयोग लेने से बचने व अपने ATM पिन को छिपाकर प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं अनजान व्यक्ति फोन करने वाले को अपने बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड,पैन कार्ड,CVV नंबर पिन की जानकारी और OTP कतई न बताने की जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं के खरीदने से बचें या खरीदने से पहले विक्रेता की भलि -भांति सत्यापन करने और अपना प्रोफाइल लॉक रखें। पासवर्ड समय -समय पर बदलते रहने के निर्देश दिए। वहीं किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नंबर का ही प्रयोग करें। गुगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं केवाईसी के नाम पर एनीडेस्क,टीम विवर,क्विक सपोर्ट,आदि ऐप्स डाउनलोड न करें। जालसाज इसके माध्यम से आपके मोबाइल कम्प्यूटर का एक्सेस लेकर धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए अनजान लिंक को कतई न खोलें,न ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक ओपन करें।।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस