मस्तूरी थाना में डीजे संचालकों का बैठक सम्पन्न,डीजे पर पूर्णतःबंद लाउडस्पीकर पर नियम व समयसीमा तय।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी ।थाना परिसर में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालक के साथ बैठक की गई. इस बैठक में मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन व थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर ने सभी डीजे संचालक को बताया कि सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है. उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने पर ज़ोर दिया गया है.साथ ही मा.सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए 70डीस्बेल निर्धारित व समय सीमा रात 10बजे तक का पालन करने के निर्देश भी दिए गए. डीजे संचालन पर पूर्णतः बंद रहेगा. उन्होंने आगे बताया कि धार्मिक जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी. भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा, जुलूस के मार्ग में किसी भी प्रकार की अड़चन डालने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.गणेश चतुर्थी ,व विसर्जन के दौरान पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. थानाप्रभारी ने सभी से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस