झोला छाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीणों के सेहत से कर रहे खिलवाड़ स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा बुरा प्रभाव, मेडिकल माफियाओं की मनमानी से युवा हो रहे नशे की लत का शिकार।

राकेश कुमार साहू

Hindtimes news झोला छाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीणों के सेहत से कर रहे खिलवाड़ स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा बुरा प्रभाव, मेडिकल माफियाओं की मनमानी से युवा हो रहे नशे की लत का शिकार।कहते हैं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है ।
ऐसे कहावतें से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है ।इन दिनों जांजगीर जिले के अकलतरा, मुलमुला, पामगढ़ क्षेत्र में मेडिकल नियमों का पालन नहीं हो रहा डॉक्टर बिना पर्ची के थोक में दवाईयां बेच रहे हैं।

अकलतरा, और पामगढ़ ब्लॉक में इन दिनों झोला छाप डॉक्टरों का बोलबाला है ये बिना डिग्री बिना प्रशिक्षण के गांव गांव में घुमकर घूमकर थोक में फर्जी दवाईयां बांट रहे हैं जिससे ग्रामीणों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है ।ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उचित सुविधा नहीं मिलने से ये झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर हो जाते हैं, कई बार घटपट इलाज के चक्कर में लोग इनकी दी हुई दवाईयां खा लेते हैं जीससे उनके सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है ।गांव गांव घुम रहे फर्जी डॉक्टर ।
ग्रामीणों का कहना है कई लोग खुद को डॉक्टर बताकर बीमारियों की दवाई थोक में बेच रहे हैं , ये झोला छाप डॉक्टर सामान्य बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी से लेकर गंभीर बीमारी तक की दवाईयां बिना पर्ची और बिना जांच के दे रहे हैं। कई बार गलत दवाइयां खा जाने से मरीजों की हालत और भी अधिक बिगड़ जाती है
मेडिकल संचालक भी और अधिक मनमानी पर उतरे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ मेडिकल संचालक नशीली दवाओं का विक्रय खुलेआम कर रहे , नशीली दवाएं और प्रतिबंधित दवाओं का मनमानी ढंग से खुले आम बेचकर एक मोटी रकम कमा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा, मुलमुला, बनाहिल, झलमला, सोनसरी जैसे अनेकों गांव में खुल्लमखुल्ला, मनमाने ढंग से झोला छाप डॉक्टर काम कर रहे हैं।वहीं शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर मनमाने समय पर आते और जाते रहते हैं।देखना यह होगा कि फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों , मेडिकल माफियाओं पर पर विभाग द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है या सिर्फ कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है,

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस