यूरिया खाद ब्लैक में आठ सौ से एक हजार तक में बेच रहे व्यापारी, जिम्मेदार अधिकारी कोई शुध नहीं ले रहा।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल रहा है। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं, खाद नहीं मिलने से किसान धान के फसल में युरीया खाद नहीं डाल पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि यूरिया खाद को लेकर वे लोग सेवा सहकारी समितियों का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं, पर कहीं नहीं मिल रहा है।क्षेत्र के किसानो ने बताया कि क्षेत्र के जयरामनगर, मस्तूरी,वेद परसदा,मल्हार,पचपेड़ी, जोंधरा में दुकानदारों के द्वारा ब्लेक में खाद दिया जा रहा है और मनमाने ढंग से चुपके-चुपके खाद की बिक्री की जा रही है। दुकानदारों के द्वारा अपरिचित व्यक्ति को न देकर सिर्फ परिचित व्यक्ति को खाद दिया जा रहा है। वहीं उनसे मनचाहा राशि ₹800 से लेकर ₹1000 प्रति बोरा तक लिया जा रहा है,वहीं किसानों ने यह भी बताया कि दुकानदारों के द्वारा दिन के बजाय अंधेरी रात में यूरिया खाद की बिक्री की जा रही है। किसानों ने बताया कि धान के फसल के लिए यूरिया खाद का छिड़काव करना अभी जरूरी है। लेकिन खोजने पर कहीं भी उन लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से यूरिया खाद की बिक्री में मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस