अगस्त 4, 2026

11 लाख 79 हज़ार की दिनदहाड़े लूट की खबर निकली फर्जी पुलिस को झूठी सूचना देने वाला निकला खुद आरोपी अपनी लूट होने के लिए पुलिस को फर्जी सूचना,,,

0
Picsart_25-08-02_16-30-50-229.jpg

राकेश साहू

Hindtimes news जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार की लूट की कहानी पूरी तरह फर्जी निकली जिसने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई, वही खुद निकला इस झूठ का मास्टरमाइंड,1 अगस्त को दीपेश देवांगन नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे पूछेली गांव के पास घेरकर ₹11.79 लाख और लैपटॉप लूट लिए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया, जगह-जगह नाकाबंदी हुई, साइबर टीम एक्टिव हुई, लेकिन घटनास्थल पर लूट के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने पूछताछ में दीपेश के बयानों में लगातार विरोधाभास पाए और जब कड़ाई से सवाल हुए तो उसकी झूठी कहानी की पोल खुल गई। आरोपी ने कबूल किया कि उस पर करीब 8 लाख का कर्ज था, और कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने उसके घर से पूरी रकम ₹11.79 लाख और लैपटॉप बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 217, 316(2) BNS के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *