नवोदय विद्यालय मल्हार में दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पीएम श्री स्कूल जनवि मल्हार में एनसीईआरटी के तत्वाधान में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन हुआ इस प्रदर्शनी में 22 नवोदय विद्यालय के 103 विद्यार्थियों ने थीम ‘सतत् भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित विज्ञान, पर्यावरण तथा गणित विषयों से सम्बद्ध 5-5 मॉडल प्रस्तुत किए गए

जिसमें ड्रन्क एवं स्मोकिंग ड्यूरिंग ड्राइविंग एंटी स्लिप अलार्म एवं ब्रेक सिस्टम, मल्टी परपज एग्रीकल्चर सिस्टम, फिंगर प्रिंट वेस्ट सिग्रेशन जैसे मॉडलो ने सबका ध्यान आकर्षित किया कार्यक्रम का प्रतिवेदन एच.के. साहू, पीजीटी रसायन के द्वारा प्रस्तुत किया गया निर्णायक के रूप में मौजूद रिटा. ग्रुप कैप्टन एयरफोर्स वाई के श्रीनिवास ने समापन भाषण में प्रोजेक्टर के माध्यम से वैज्ञानिक चेतना के विकास के अवरोधक तथा उन्नत करने वाले तत्वों को बताया, उन्होने कहा कि प्रत्येक बच्चा प्रतिभाशाली होता है जरूरत है उन्हें अपने चेतना के बंधन तथा शक्ति को पहचानने की निर्णायक डॉ धनंजय पाण्डेय एटीएल के आरटीओसी, प्रभारी इनक्यूबिशन सिटी सेंटर बिलासपुर, ने विभिन्न केस स्टडी का जिक्र करते हुए बच्चों को इंटरनेट के इस्तेमाल करने की बजाय यूनिक आइडिया विकसित करने पर जोर दिया निर्णायक के रूप में डॉ रश्मि पाल तथा श्रीमती मधुरिका वर्मा भी मॉजूद रही इस अवसर पर जनवि कोरबा के अनुरक्षक संतोष चौरसिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्रोजेक्ट के संबंध में मार्गदर्शन भी दिए इस अवसर पर प्राचार्य एम. के. श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन निश्चित रूप से बच्चों को विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने में सहायक होगी उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक चेतना विकसित करना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है यह धीरे धीरे सोचने, समझने और व्यवहार में तथ्य, तर्क और प्रयोग को शामिल करने से आती है। उपप्राचार्य श्री पी.सी. झा ने कहा कि यहां जो प्रतिभागी थे उन्हें कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिला होगा हर एक व्यक्ति में कुछ न कुछ विशेष होता है उसे हमें स्वीकार करना चाहिए एवं बच्चों ने अच्छी कोशिश की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजन कुमार, उपेन्द्र पटेल, एम के मिश्रा, गोविन्द पाण्डेय, श्रीमती सोनिया, अभिलाषा सिंह, बी.एस. मरकाम भी उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन राजन कुमार, तथा मंच संचालन व्ही. के. द्विवेदी, पीजीटी अंग्रेजी के द्वारा किया गया

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस