संकुल केन्द्र बालक पचपेड़ी में शाला प्रवेशोत्सव एवं शिक्षक विदाई सम्मान कार्यक्रम संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news संकुल केन्द्र बालक पचपेड़ी द्वारा संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं शिक्षक विदाई सम्मान का आयोजन ग्राम ध्रुवाकारी में शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ शाला मनाया गया जिसमें नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व किताब, गणवेश वितरण कर नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नेवता भोज का लाभ भी स्कूली बच्चों को दिया गया।

साथ ही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ध्रुवाकारी में पदस्थ वरिष्ठ उच्च वर्ग शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी भानु जी का सेवानिवृत्ति के अवसर पर साॅल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मस्तूरी विधान सभा के विधायक माननीय श्री दिलीप लहरिया जी अति विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र कौशले (जनपद सदस्य), मस्तूरी विकासखण्ड शिक्षाधिकारी श्री शिवराम टण्डन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत भारद्वाज (सरपंच प्रतिनिधि ध्रुवाकारी) ने किया । इस गरिमामय कार्यक्रम में चितरंजन राठौर (प्राचार्य सेजेस पचपेड़ी), दिनेश कुर्रे (प्राचार्य कन्या पचपेड़ी), राहुल देव भारद्वाज (प्रधान पाठक व संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल बालक पचपेड़ी), महेतरु मधुकर (प्रधान पाठक, कवि), रुखमणी मरकाम (प्रधान पाठक), कन्हैया महिलांगे, दिनेन्द्र महिलांगे, कुशल घृतलहरे, सुनीता टण्डन, अनामिका राठौर, सुरेंद्र रात्रे (सीएसी कन्या पचपेड़ी) मृत्युंजय पटेल, देव कुमार कुर्रे , विक्टोरिया भारद्वाज, रंजीत बंजारे, सुनीता मरकाम, दिलीप भूषण कुर्रे, चमेली कुर्रे, अनिता भारद्वाज, किरण राठौर, सुनीता श्रीवास, गुल आफरीन फारुकी, पिंकी दिनेन्द्र महिलांगे, बिन्दु रणजीत महिलांगे, राजेंद्र पटेल, प्रीतम सुमन, लोचन शर्मा, पप्पू पाटले, उमाकांत पाटले, चमेली कमलेश, सजनी भारद्वाज, हेतराम पटेल, चंद्रशेखर नोरके , अंजली डोंगरे, अर्चना राके,सुरेखा टण्डन,सरोजिनी कैवर्त्य, कुंवर लहरें, हरीश कुर्रे, रामसागर भारद्वाज एवं क्षेत्र से आये वरिष्ठ एवं युवा जन उपस्थित रहे। यह भव्य आयोजन संकुल केंद्र बालक पचपेड़ी के सीएसी राहुल देव भारद्वाज जी के मार्गदर्शन एवं सफल संचालन में संपन्न हुआ।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस