मस्तूरी थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न….होली और रमजान शांति से मनाने की अपील,

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी – सोमवार दोपहर मस्तूरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने होली और रमजान के त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें, थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर और जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और ग्राम कोटवार मौजूद रहे। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर ने कहा कि होली के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियां या झगड़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लें। नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही सद्भावना और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो और दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने भी बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार पुरानी रंजिशों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और एकता से ही समाज आगे बढ़ता है, इसलिए सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। बैठक में स्थानीय व्यापारी, ग्राम कोटवार और क्षेत्र के समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सामुदायिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस