जनपद पंचायत मस्तूरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर संभाला कार्यभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेआर भगत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी।जनपद पंचायत मस्तूरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मंगलवार को प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर व लक्ष्मीन पोर्ते,सत्या पांडेय,देवेश शर्मा, अनिता गुप्ता,मनोज खरें,उषा केवट,रेवाशंकर साहु, अंजनी पटेल,राजु पंडित,मंजु कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, प्रतिभा अंचल,धरम भार्गव, ज्वाला  बंजारे, हेमचंद भार्गव, चांदनी रात्रे, राजकुमारी कुर्रे,

मेनका जगत, सरिता नायक, राकेश शर्मा, माधुरी रात्रे, सहित 25 जनपद सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेआर भगत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी रहे।शपथ ग्रहण के बाद जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी और उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने अपने कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया। शपथ लेने के बाद जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कार्यक्रम में आऐ सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि  जनपद क्षेत्र के सभी पंचायत और क्षेत्र का विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। क्षेत्र के जो विकास के कार्य रुके है उसे पहले प्राथमिकता देकर कार्य करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे,इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सहीत जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, श्रीमति सतकली बावरे, राजेंद्र धीवर, चंद्र प्रकाश सूर्या, खिलावन पटेल,व वरिष्ठ नेता तामेश सिंह ठाकुर,टुकेश सिंह, प्रेमचंद जायसी, दीपक शर्मा, विजय अंचल, राजकुमार अंचल, शंकर यादव, ,मालिकराम डहरिया, यदु राम साहू,लखन टंडन, धर्मेंद्र कोशले,अभिलेष यादव, विरेंद्र शर्मा, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस