मां के द्वारा ही अपने 24 दिन की पुत्री को कुंआ में फेककर की गई हत्या ।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news थाना मस्तूरी ग्राम किरारी ने थाना उपस्थित आकर अपनी 24 दिन की बच्ची की गुमने की रिपोर्ट पर तुरंत प्रकरण में विधिवत एफआईआर दर्ज किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच करने अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार, थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान को निर्देशित किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड को बुलाकर मौके का निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास कुंवे और तालाब को स्थानीय मदद से घटना दिन को ही तलाशा गया था। प्रकरण की पूछताछ में प्रार्थी ने बताया कि हसीन गोयल से शादी से दोनो की तीन लडकी है। जिसमे सबसे छोटी लडकी 24 दिन की है कि दिनांक 30.06.2024 को रात्रि करीब 10.00 बजे खाना खाकर सभी सो गए थे । रात्रि करीब 02.30 बजे इसकी पत्नी हसीन गोयल इसे उठाकर बताई कि रात में करीब 1-00 बजे लडकी को दूध पिलाकर सो गई और जब पलटकर देखा तो छोटी लडकी बिस्तर पर नही थी।तब घर के सभी लोगो द्वारा घर और आसपास में खोजबीन करने पर भी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद सभी घरवाले से बारीकी से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि घरवालों ने सोने से पहले घर का दरवाजा स्वयं बंद किया था और और बच्ची के गुम होने के बाद खोजने के दौरान दरवाजा स्वयं खोला था। इस तरह घटना में घर के किसी व्यक्ति के शामिल होने की पूरी संभावना थी। अगले दिन आसपास के कुवें और तालाब की गोताखोरों से खोज करवाई गई, जिनकी मदद से बच्ची का शव प्रार्थी के घर के सामने कुआ से निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल का नवीन कानून के तहत वीडियोग्राफी की गई। बच्ची का पीएम कराने पर डॉक्टर द्वारा पानी में डूबने से बच्ची की मृत्यु होना बताने पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस(हत्या) जोड़ी गई। शव मिलने के पश्चात सभी परिजनों से मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तरीके से पूछताछ की गई । पूछताछ में सभी के द्वारा घटना करने से इंकार किया गया। किंतु बच्ची की मां से पूछताछ के दौरान बच्ची के जाने के बाद भी दुःख या पछतावे के भाव नहीं दिख रहे थे,जिस पर से उस पर संदेह हुआ । इसी दौरान मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद बच्ची की मां भावनात्मक रूप से टूट गई और बताया कि उसको लड़के की चाह थी पर उसकी लड़की हुई जिससे घर मे उसका मान सम्मान कम हो जायेगा ऐसा सोचकर जब घर के सभी सदस्य सोये थे तो उसे उठाकर घर के सामने वाला कुंआ मे जिंदा फेंक देना गवाहो के समक्ष कबूल करने पर आरोपिया को आज दिनांक 03-07-24 को विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    प्रकरण के संपूर्ण खुलासे की में थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, थाना प्रभारी पचपेड़ी ओमप्रकाश कुर्रे, चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, एएसआई हेमंत पाटले, संजय यादव, एएसआई पवन सिंह , एसीसीयू से प्र.आर. देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ ,महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम महिला एवं अन्य मस्तूरी थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    अपील: बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि इस तरह के कृत्य ने पूरे समाज के प्रति एक गंभीर अमानवीय अपराध घटित किया है। जो कि हृदयविदारक है। माता पिता और एक परिवार के तौर पर हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम लड़के और लड़की में विभेद न करते हुए उन्हें समान प्रेम, संस्कार और परवरिश दें।

    Related Posts

    मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

    Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

    चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

    विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    You Missed

    मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

    मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

    पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

    पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

    चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

    चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

    पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

    पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

    मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

    मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस