लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल ने किया डाक्टर्स  डे में  डॉक्टरों व सीए का सम्मान, पौधे भी रोपे

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर । 1 जुलाई को डॉक्टर्स एंड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब ने डॉ. प्रभात श्रीवास्तव (सी. एच. एम. ओ)बिलासपुर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कपील सचदेवा को स्मृतिचिन्ह देकर एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि हर वर्ष आज के दिन लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की ओर से डॉक्टरों और सीए का सम्मान किया जाता है। इसी के साथ बिलासपुर के विभिन्न पार्क में जामुन, आंवला, बेल, आम एवं पीपल के 20 पौधे रोपे। पौधरोपण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सुधीर जैन के निर्देश पर किया गया, जिन्होंने डिस्ट्रिक्ट के 128 क्लबों को आज के दिन पौधरोपण का अनुरोध किया था।

यह बताना भी लाजमी होगा कि लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल हर वर्ष वर्षा ऋतु में विभिन्न पार्क और नगर के विभिन्न स्थानों मे तकरीबन 400 से 500  पौधे रोपकर संरक्षित करता है। आज के कार्यक्रमों में लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, लायन उत्तम उपाध्याय, लायन उत्तम अग्रवाल, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन सुबोध नेमा, लायन डॉ. आर. के. यादव एवं लायन दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई