नगर पंचायत मल्हार निकाय चुनाव संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन,भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जीतने का दिया मंत्र

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मल्हार। नगरीय निकाय चुनाव संचालन के लिए नगर पंचायत मल्हार में भाजपा ने वार्ड 5 में रविवार को कार्यालय का उदघाटन किया साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया। जिसमें भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, अरुण सिंह, बीपी सिंह, राजकुमार सिंह, निखिल केशरवानी, रामदुलारे धर्मेंद्र कोसले, राजेश्वर भार्गव, सन्तोष मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

अरुण सिंह ने कहा कि संकल्प लेकर जाए कि यहां इस बार के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएंगे क्योकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है यहां भी विकास होगा। मोहित जायसवाल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार है मल्हार में भी भाजपा का होना चाहिये। शून्य से शिखर तक पहुचने वाला नेता मल्हार में है और यहां भाजपा सरकार के योजना को धरातल में जनप्रतिनिधि लाएंगे इसलिए सभी अध्यक्ष सहित पार्षदों को जीतना दिलाना होगा। पीएम आवास सहित सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर एक लाभार्थी को मिल पाएगा।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुलेगा जिसमे योजना से वंचित महिलाओं को जोड़ा जाएगा। डॉ बांधी ने कहा कि भाजपा से जुड़े हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे इस बार के चुनाव में भाजपा सरकार की योजनाओं को आम लोगो को अवगत कराएं जिससे उनको लाभ मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा का ध्वज भी लगाया गया। जिसके बाद नगर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर अरविंद साहू, रवि कैवर्त, अवध प्रजापति, राजा चौबे, राजकुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अजित सिंह, कमलेश सिंह, मिलु कैवर्त, रमेश यादव, दिव्यराज पुरेना, कर्ण (मोलू) कुलकर्णी,मिथुन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस