बेटे ने आत्महत्या नही की थी, हुई है हत्या….लाचार पिता न्याय की आस में लगा रहा गुहार, मल्हार पुलिस नही कर रही जांच!

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes newsबिलासपुर जिले के कलेक्टर और एसपी के दर में गुहार लगा रहा यह पिता अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है, जिसनें जिले के मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत दंड दिए जाने की मांग कर रहा है। जिसनें बताया कि उनसे बेटे ने आत्महत्या नही की थी बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है,

वही फर्जी सुसाइड नोट बरामद कर पुलिस भी मामले को चलता कर रही है। कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर प्रार्थी उदय सिंह पिता मनहरण सिंह निवासी ग्राम नेवारी करियताल चौकी मल्हार ने बताया कि उनका बेटा दीपक सिंह मोपका शराब दुकान में सेल्समैन था, जिसकी 22.10.2024 की रात जहर पिलाकर तथा फांसी के फंदे में लटकाकर हत्या की गई है तथा फर्जी सुसाइड नोट लिखकर हत्या की वारदात को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई है। मृतक दीपक की संदिग्ध लाश एक घर की बाड़ी में पेड़ पर लटकी हुई मिली थी, उक्त घर की पुत्री से दीपक का प्रेम संबंध था जिसकी वजह से युवती के परिजनों और दीपक के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। एक महीने पहले दशहरा के पूर्व युवराज सिंह उर्फ बंटी की हत्या की घटना हुई थी, जिस मामले में उनके बेटे पर संदेह जताया जा रहा था, और अब उनके बेटे दीपक की हत्या कर दी गई है, जिसे किसी शातिर अपराधी द्वारा साजिश पूर्वक अंजाम दिया गया है, लिहाजा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। वही उन्होंने यह भी अंदेशा जताया है कि पुलिस बिना जांच के ही युवराज सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे दीपक सिंह को अपराधी मानकर और दीपक सिंह की हत्या को आत्महत्या मानकर दोनों ही मामले का खात्मा न कर दे। बहरहाल मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है जिससे हताश पिता ने दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग जिला एवं पुलिस प्रशासन से की है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस