पचपेड़ी तहसील के नायाब तहसीलदार अप्रतिम पांन्डे ने उपस्वास्थ्य केंद्र और स्कुलो का किया निरीक्षण।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। पचपेड़ी क्षेत्र के कोकड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय द्वारा किया गया। जहां उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया।ग्रामवासियों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहता है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है

ताकि भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र समय पर खुले और ग्रामवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला आमगाव का भी निरीक्षण  किया,निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित थे और कक्षा में कुल 186 बच्चों में से 96 बच्चे उपस्थित पाए गए,निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्कूल भवन की स्थिति बच्चों की संख्या की तुलना में असंतोषजनक है। भवन छोटा और पुराना हो चुका है, जिससे एक नवीन भवन की आवश्यकता की बात सामने आई है।
इसके अतिरिक्त, शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके और बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।
इन सुधारात्मक उपायों से शासकीय प्राथमिक शाला आमागाव में शिक्षा के स्तर में सुधार  और बच्चों को एक बेहतर शिक्षण वातावरण हेतु सबंधित विभाग को निर्देशित उनके द्वारा  किया गया।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोकड़ी का भी निरीक्षण किया जहां विद्यालय में विजेंद्र मरावी शिक्षक उपस्थित थे, जबकि सुरेंद्र कुमार बिना विधिवत अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। आकस्मिक अवकाश का कोई संधारण भी उपलब्ध नहीं था,निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सभी बच्चों को शाला के नियमित समय 12-4 बजे से पहले छुट्टी दे दी गई थी। इसके अतिरिक्त, विद्युत समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग और सरपंच को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इस निरीक्षण के आधार पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने और स्कूल में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार हो सके।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस