अगस्त 5, 2026

साठ साल पुराना तिवारी होटल हटाया गया रेलवे का सौदर्यीकरण में बाधक दुकानो को हटाया गया

0
Picsart_24-09-01_21-22-40-058.jpg

राकेश साहू,जांजगीर चांपा

Hindtimes news अकलतरा रेलवे स्टेशन के सामने संचालित लगभग  साल पुराना तिवारी होटल रेल विभाग के आदेश से हटा दिया गया है । बताया जा रहा है कि अकलतरा रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन बनाने काया कल्प  किया जा रहा है इस काम में अकलतरा रेलवे की जमीन में लीज पर बसे तिवारी होटल को हटाने का आदेश रेलवे विभाग द्वारा कई बार दिया गया है

लेकिन लीज पर् होने के कारण यह होटल हटाया नही जा रहा था और लीज की अवधि बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी परंतु केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत रेलवे स्टेशन बनाने रेलवे अपनी जमीनो को अवैध बेजा कब्जा और लीज पर बसे लोगो से वापस ले रहा है । इसी क्रम में तिवारी होटल को आज खाली कराया गया है बताया जा रहा है कि इस जमीन पर सड़क निकाली जायेगी । बताया यह भी जा रहा है कि इस होटल के मालिक द्वारा आत्मदाह की धमकी भी दी जा रही थी पऱंतु लोगो के समझाने पर वह मान गये । यह भी बताया जा रहा है कि उनके कैटीन रेलवे स्टेशन अकलतरा मे चल रहे है । अंदरुनी खबर यह भी है कि कैंटीन और होटल की अनेक शिकायते रेलवे उच्च अधिकारियो को मिल रही थी जिसके कारण होटल हटाया गया और बताया यह भी जा रहा है कि कैंटीन में नियमविरुद्ध लड़की को बिठाये जाने की सूचना भी रेलवे अधिकारियो को दी गयी है इसलिए रेलवे विभाग की गाज कैंटीन पर भी गिर सकता है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *