अगस्त 8, 2026

78वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम कटहा के शाला प्रांगण में ध्वजा रोहण किया गया

0
Picsart_24-08-16_19-49-48-927.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार- समीपष्ठ ग्राम कटहा के शाला प्रांगण में ध्वजा रोहण किया गया। सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बच्चे – वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ,भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा ,गीत गाकर तथा राष्ट्रीय नेताओं के जयकारा लगाकर गांव को गूंजायमान कर दिया।

ध्वजारोहण दुर्योधन पटेल तुकाराम यादव जेठुराम यादव के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ। यहां एस एन गुप्ता अध्यक्ष पेंशनर कल्याण संघ मस्तूरी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बच्चों को जीवन के अच्छे कार्य करते रहने की प्रेरणा दी गई साथ ही बाएं चलने ,दौड़कर सड़क पार नहीं करने नदी नालों में नहाने नहीं जाने तथा हैंडपंप का ही पानी पीने की समझाइस दी गई  उक्त अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, लवसिंह चंदेल, श्रीमती पायल सोनी, के के राजभानु अंतराम यादव, राकेश पटेल के साथ स्वच्छता समूह मध्यान्ह भोजन महिला समूह की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रही। संख्या के उपस्थित थे। युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनी रही। अंत में सभी को प्रसाद मिष्ठान से नारियल चना का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने शाला प्रबंधन समिति फिर से गठन करने की मांग की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *