मल्हार में 129 परिवारों को मिलेगा पक्का मकान,अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने सौंपी भवन अनुज्ञा
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मल्हार/129 परिवारों का पक्कनगर पंचायत मल्हार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज नगर पंचायत मल्हार में पक्के आवास का सपना लिए पात्र हितग्राहियों का सपना साकार हुआ है मल्हार के अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में 129 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन अनुज्ञा प्रदान की गई

भवन अनुज्ञा प्राप्त करते हैं हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे l प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पूर्व में 115 आवास तथा वर्तमान में 36 आवास निर्माणाधीन है l नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के सपना है कि किसी भी गरीब का घर मिट्टी का नहीं रहेगा हम मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक गरीब परिवार को पक्के आवास दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में सभी भी सभी पात्र हितग्राहियों को केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं से अवश्य जोड़ेंगे इस पावन अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के पाषर्दगण मिलुराम कैवर्त ,आशुतोष वर्मा,गीता मनराखन कैवर्त,गायत्री देवरा प्रमोद थवाईत,विष्णु केवट, सरोजनी चंदू केवट,सुजीत राजभानु,पीयूष पाटले,अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह इंजीनियर तेजश्वनी जी सहित नगर पंचायत मल्हार के गणमान्य नागरिक व शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए


