पातालेश्वर मंदिर में भाजपा मंडल मल्हार कार्यसमिति की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने पर दिया जोर
विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970
प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या व जिला मंत्री राजकुमार साहू का उत्कृष्ट संबोधन हुआ
Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार कार्य समिति की मासिक बैठक आज नगर पंचायत मल्हार के ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के समस्त कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व पातालेश्वर महादेव की जयकारों के साथ की गई जिला मंत्री राजकुमार साहू ने अपने संबोधन में आग्रह करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ना है कार्यकर्ता अपने-अपने बुथों पर सक्रिय होकर पात्र मतदाताओं का नाम अवश्य जुड़वाएं प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र का प्रवास अवश्य करें तथा शक्ति केंद्र टोली की अनिवार्य रूप से बैठक कर रजिस्टर मेंटेन करें बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष ब्यासनारायण पटेल ने किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह मंडल मंत्री देवचरण यादव विधि रजक पार्षद मिलू राम कैवर्त आशुतोष वर्मा मिथुन यादव कमलेश सिंह मनराखन केवट प्रमोद थवाईत एल्डरमैन धर्मेंद्र सिंह सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल सत्या राय दीपक गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव सरपंच दीनकर बालमुकुंद वैष्णव नागेंद्र शर्मा बहोरन केवट झंडी राम साहू सुरेश साहू राजेश यादव दीपक यादव सुरेश खटकर पुरन सिंह रंजीत सोनवानी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए

