चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में नव प्रवेशी नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है और यहीं से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करने हेतु शिक्षकों द्वारा चॉकलेट, पेंसिल एवं कॉपी वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रिस्दा के सरपंच गौरव चंदेल, सचिन धोनी, राम कुर्रे, उपसरपंच लक्ष्मी बाई राज, पंच राम गणेश कुर्रे, बीरबल बंजारे, पंचराम टंडन, अनूप कुमार वाणी सहित विद्यालय के प्रिंसिपल डेविड कुमार कुलकर्णी, भारती मधुकर, श्वेता यादव, सुनैना, राजेश्वरी महंत तथा पंचायत एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना को मिली नई कमान, कमला पुसाम ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 पचपेड़ी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में नई…

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news पचपेड़ी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवतरा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने सोमवार को 10 लाख रुपये…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त