मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में गर्भवती महिलाओं के रेफरल मामलों को लेकर स्टाफ नर्सों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि जून 2026 के दौरान जिन 27 गर्भवती महिलाओं को उच्च संस्थानों के लिए रेफर किया गया, उनमें से केवल 8 महिलाएं ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में थीं, जबकि शेष 19 महिलाओं को बिना स्पष्ट चिकित्सकीय कारण के रेफर कर दिया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने स्टाफ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि सामान्य गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से रेफर करना शासन की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की मंशा के विपरीत है तथा इससे स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल होती है।जानकारी के अनुसार जून माह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में 17 प्रसव संपन्न हुए, जबकि 27 गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। आंकड़ों में असामान्यता सामने आने पर विभागीय स्तर पर परीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश रेफरल मामलों में चिकित्सकीय आवश्यकता नहीं पाई गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने नोटिस में पूछा है कि सामान्य गर्भवती महिलाओं को किस आधार पर उच्च संस्थानों के लिए भेजा गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया या भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।नोटिस जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अब सभी की निगाहें स्टाफ नर्सों के जवाब और विभाग द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Posts

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

विमल कांत/मल्हार Hindtimes news मल्हार। हरियाणा राज्य के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में केशर कैवर्त ने छत्तीसगढ़ का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। शिविर में 12 राज्यों से चयनित प्रतिभागियों…

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970 Hindtimes news रायपुर प्रदेश की अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर स्थित वृन्दावन सभागृह में आयोजित भव्य “काव्य महाकुंभ एवं शब्द…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

बिहान योजना से लखपति दीदी बनी प्रेम वर्षा आर्थिक संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक का तय किया सफर

बिहान योजना से लखपति दीदी बनी प्रेम वर्षा आर्थिक संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक का तय किया सफर