राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

विमल कांत/मल्हार

Hindtimes news मल्हार। हरियाणा राज्य के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में केशर कैवर्त ने छत्तीसगढ़ का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। शिविर में 12 राज्यों से चयनित प्रतिभागियों के बीच छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार के छात्र केशर कैवर्त ने राष्ट्रीय एकता शिविर में अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन का सुंदर परिचय प्रस्तुत किया।
अपने उद्बोधन में केशर ने बताया कि छत्तीसगढ़ अपनी सरलता, सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। यहाँ के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में हरेली, तीजा, पोला, छेरछेरा, नवाखाई और मातर प्रमुख हैं, जो प्रकृति, कृषि और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए पंथी, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य और गेड़ी नृत्य की विशेषताओं को बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकगीतों और लोकसंगीत की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि ये हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए केशर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ रहकर उनकी संस्कृति, भाषा, पहनावा और परंपराओं को जानने का अवसर मिला। इस शिविर ने उन्हें “विविधता में एकता” की भावना को और अधिक निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और उन्हें अपने राज्य तथा देश के प्रति गर्व की अनुभूति कराता है।

Related Posts

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970 Hindtimes news रायपुर प्रदेश की अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर स्थित वृन्दावन सभागृह में आयोजित भव्य “काव्य महाकुंभ एवं शब्द…

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ का गौरव बने मल्हार के केशर कैवर्त

बिहान योजना से लखपति दीदी बनी प्रेम वर्षा आर्थिक संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक का तय किया सफर

बिहान योजना से लखपति दीदी बनी प्रेम वर्षा आर्थिक संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक का तय किया सफर

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान