विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970
Hindtimes news रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह नियुक्तियां महासंघ के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा द्वारा की गई हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प नवगठित टीम द्वारा लिया गया है।
जारी सूची के अनुसार दानसिंह देवांगन को रायपुर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा एवं शुभम राव चव्हान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव पद की जिम्मेदारी आचार्य पवन राम को दी गई है, जबकि श्रवण यदु को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन सचिव के रूप में उर्वी मेश्राम एवं महक नानवानी की नियुक्ति की गई है।
संयुक्त सचिव पद पर आशीष उके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम एवं अच्युत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित बागड़े, अभय भिवगडे और कल्याणी ध्रुव को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने कहा कि महासंघ लगातार पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और रायपुर जिला इकाई पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।
प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।






