मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर

  विमल कांत की रिपोर्ट

मस्तूरी,पचपेड़ी सहित कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में जारी अवैध गतिविधि।

Hindtimes news24x7 मस्तूरी । जिले में जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर द्वारा 6 अप्रैल से 30 जून तक बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन मस्तूरी तहसील और पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में बेधड़क अवैध बोर खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल मस्तूरी जवाबदार अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा है, जिन्हें इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र में खुलेआम हो रहे अवैध खनन से यह साफ प्रतीत होता है कि या तो प्रशासन की निगरानी कमजोर है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भारी मशीनों की आवाजें साफ सुनाई देती हैं, जाकर देखने पर पता चलता है कि बोर का खनन हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इससे यह संदेह भी गहराता जा रहा है कि कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार को संरक्षण तो नहीं मिल रहा। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक सख्त कार्रवाई करता है और क्या मस्तूरी जवाबदार अधिकारि इस पर नियंत्रण पाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

Related Posts

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम पचपेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

विमल कांत 7389310970 Hindtimes news24x7 मल्हार मंडल अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. अम्बेडकर जी…

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मस्तूरी। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न  डॉ भीमराव  अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र में श्रद्धा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 16, 2026
  • 1 views
मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम पचपेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 16, 2026
  • 1 views
भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम पचपेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

मल्हार में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी,सतनामी समाज समर्पण सेवा समिति ने भव्य शोभा यात्रा निकाली,भाजपा यूवा मोर्चा ने समरसता भोज का आयोजन किया

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 15, 2026
  • 3 views
मल्हार में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी,सतनामी समाज समर्पण सेवा समिति ने भव्य शोभा यात्रा निकाली,भाजपा यूवा मोर्चा ने समरसता भोज का आयोजन किया

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 15, 2026
  • 2 views
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।

बाबा साहब डां.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने दीपोत्सव का आयोजन किया  -: नपं मल्हार

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 13, 2026
  • 3 views
बाबा साहब डां.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने दीपोत्सव का आयोजन किया  -: नपं मल्हार

बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बहा रहे पसीना,चुनावी सभा, बैठक, व डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क बंगाल में भाजपा की जीत तय- चन्द्रप्रकाश सूर्या

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 12, 2026
  • 6 views
बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बहा रहे पसीना,चुनावी सभा, बैठक, व डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क बंगाल में भाजपा की जीत तय- चन्द्रप्रकाश सूर्या